ये वीडियो क्लिप कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) के दौरान की है. शो में दोनों अपनी फिल्म 'अंतिम' को प्रमोट करने पहुंचे थे. शो में बातचीत के दौरान सलमान कहते हैं कि 'ये इतना सेलफिश ब्रदर इन लॉ है... इतना सेलफिश है कि बीच में मेरा टाइमिंग दो तीन दिन ऑफ हो गया था, बॉडी को लेकर. अगर मुझे दो- तीन दिन मिल जाता तो... खुद प्रोड्यूसर मैं, लेकिन इसने अपनी बीवी से फोन कराकर बोला है कि उसे कहो कि वो दो दिन आगे न बढ़ाएं, अभी करते हैं'. साथ ही वो कहते हैं कि 'क्योंकि इन्होंने वॉटर कट, सॉल्ट कट, चावल कट कर रखा था'.