पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala Case) की 29 मई को उनके घर के पास कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसके बाद से उनके फैंस काफी दुख में है. साथ ही उनके फैंस चाहते हैं कि उनके कातिल जल्द से जल्द पकड़े जाएं. ऐसे में इस पुरे मामले की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Gangster Lawrence Bishnoi) और उनके गुर्गा गैंगस्टर गोल्डी बराड़ (Goldy Brar) ने ली थी, जिसके बाद लॉरेंस पुलिस हिरासत में है, तो वहीं मूसेवाला के कत्ल का मास्टरमाइंड गोल्डी फरार है. इसी बीच खबर आ रही है कि मूसेवाला ने अपनी जान बचाने के लिए 2 करोड़ का ऑफर दिया था.