6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मा पा की शादी की सालगिरह पर सलमान ने गाया- तुम देना साथ मेरा…यूलिया या कैट आखिर किसका मांग रहे हैं साथ!

मा पा की शादी की सालगिरह पर सलमान ने गाया- तुम देना साथ मेरा...यूलिया या कैट आखिर किसका मांग रहे हैं साथ!

2 min read
Google source verification

image

Riya Jain

Nov 21, 2017

salman khan

salman khan

जैसा की हम सब जानते हैं इस 18 नवंबर को ही बॅालीवुड के सुल्तान सलमान खान के माता पिता सलीम खान और सलमा खान ने अपनी शादी के 53 साल क्मप्लीट किए। साथ ही उसी दिन सलमान की बहन अर्पिता खान और आयुष शर्मा ने भी अपनी तीसरी वैडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट की। इस खास मौके पर खान फैमिली ने मिलकर एक बड़ी पार्टी ऑर्गेनाइज की जिसमें फैमिली के खास लोग और कुछ खास दोस्त शामिल हुए।

इस खास मौके पर सलमान खान कुछ अलग ही मिजाज में दिखाई दिए। उन्होनें इस मौके पर गाना गाया,- जब कोई बात बिगड़ जाए..तुम देना साथ मेरा ओ हमनवा...अब ये गाना किसके लिए था इसका अंदाजा लगाना तो मुश्किल है लेकिन हां इतना है की इस गाने ने वहां बैठे सभी लोगों को काफी इमोश्नल कर दिया।

बता दें उनके इस गाने की वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेजी से वायरल हो रही है। उनकी इस वीडियो भारत की सारी जनता काफी पसंद कर रही है।

पार्टी की बात करें तो इस जश्न में कैटरीना कैफ ,यूलिया वंतूर, मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा, सोहा अली खान, कुणाल केमू, दिया मिर्जा जैसे कुछ और स्टार्स शामिल हुए थे। इसके अलावा इस खास मौके पर अर्पिता ने भी सोशल मीडिया पर एक खास फोटो अपलोड की और उसे कैप्शन दिया,- हम अपने पैरेंट्स के साथ एनिवर्सरी शेयर करके धन्य महसूस करते हैं. उन्होंने 53 साल पूरे किए और हमने 3 साल।

इसके अलावा अगर सलमान खान के करियर की बात की जाए तो बता दें हाल में सलमान खान ने फिल्म टाइगर जिंदा है फिल्म की शूटिंग खत्म की थी और अब निर्देशक रेमो डिसूजा के साथ अपने एक और नए प्रोजेक्ट फिल्म रेस 3 की शूटिंग में जुट गए हैं। साथ ही वे इन दिनों वीकेंड्स पर कलर्स टीवी के शो बिग बॅास 11 शो को भी होस्ट कर रहे हैं।

रेस 3 में उनके अलावा एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस, बॉबी देओल, साकिब सालेम, डेज़ी शाह और फ्रेडी दारूवाला भी मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे। बता दें इस फिल्म में पहली बार सलमान खान नेगेटिव किरदार निभा रहे हैं। रेस 3 अगले साल ईद के मौके पर रिलीज़ होने वाली है।