6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Watch BB11: इस हफ्ते बिग बॉस के घर से सपना चौधरी होंगी बेघर, ये होगी बड़ी वजह…

इस हफ्ते बिग बॉस के घर से सपना चौधरी होंगी बेघर, ये होगी बड़ी वजह...

2 min read
Google source verification

image

Dilip Chaturvedi

Nov 20, 2017

sapna chaudhary

sapna chaudhary

आकाश टकलानी अरे सॉरी...डडलानी। ये महाशय पागल हो गए हैं। इनके भेजे में सलमान की बात भी समझ में घुसती...। एक सप्ताह पहले तक आकाश बाहरी दुनिया में फेवरिट बन गए थे, लेकिन अब खलनायक हैं। उसके बाद एक और विलन है पुनीश शर्मा। इन पर सलमान के बोलने का अर नहीं होता...इस बार इशारों में ही सलमान ने बंदगी को कह भी दिया कि यहां सैकड़ों कैमरे लगे हैं। ऐसा कोई कोना नहीं जो तीसरी आंख से अछूती हो...बावजूद इसके इनकी किस कांड रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। ये सोचते हैं कि किस करके ये बिग बॉस का खिताब जीतेंगे, तो ये इनकी सबसे बड़ी भूल है। खैर, इन्हें छोडि़ए, असल मुद्दे पर आते हैं। हम यहां बात कर रहे हैं सपना चौधरी की। इस सप्ताह तो बच गईं, लेकिन इस सप्ताह कैसे बचेंगी? आखिरकार उन्होंने घर के सबसे मजबूत प्रतिभागी शिल्पा शिंदे से पंगा ले लिया है, वो भी किसी के उकसाने पर...जी हां, सपना कान की बहुत कच्ची निकलीं...वैसे सपना भी क्या कर सकती हैं, जब उनके कान भरने वाले ही हिना खान, आकाश डडलानी और प्रियांक जैसे लोग हैं, तो कान की कच्ची होंगी ही।

ता दें कि आकाश बॉस के घर में प्रतिभागियों के बीच लड़ाने करवाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। असल में शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता के बीच हुई सुलह के बाद से आकाश शॉक्ड है। वह इनकी दोस्ती से कन्फ्यूज्ड है और रही-सही कसर पुनीश पूरी कर देते हैं। अब घर में जो होने वाला है, उसकी नींव आकाश ने रखी है। उन्होंने हरियाणवी सिंगर-डांसर सपना चौधरी और टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे को आपस में लड़ा दिया है। आकाश हिना खान और प्रियांक शर्मा के साथ सपना चौधरी के पास जाते हैं और कहते हैं कि ये भाभी न जाने क्या-क्या बोल रह है। बोल रही है कि सपना को उसकी औकात दिखा दूंगी। इस बात पर सपना बिना कुछ जाने-समझे भड़क जाती हैं और कहती हैं कि सबको अपनी-अपनी औकात पता है। बोलने पर आई तो किसी को भी नहीं छोड़ूंगी। इधर हिना और प्रियांक को लगा कि लोहा गरम है, हथोड़ा मार दो...जी हां, ये दोनों आग में घी डालने का काम बखूबी जानते हैं।

मौका मिलते ही हिना खान, सपना को उकसाते हुए कहती हैं कि यह बिग बॉस है या घर की मम्मी। इस पर शिल्पा, हिना को चुप रहने को कहती हैं। उधर सपना को मौका मिल जाता है और वो शिल्पा पर टूट पड़ती हैं। सपना औकात की बात को लेकर इश्यू बना लेती हैं, जबकि शिल्पा कहती हैं कि उन्होंने ऐसा नहीं कहा है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच जबदस्त जंग हो जाती है और इस बात का भरपूर मजा लेते हुए आकाश, हिना और प्रियांक को देखा जा सकेगा। हम आपको बताना चाहेंगे कि अब तक हिना ने दूसरों के कंधों पर बंदूक रखकर चलाई है और वो बेचारे एक-एक कर घर से बेघर होते गए। यकीन न हो, तो अब तक जो लोग घर से बेघर हुए हैं, उन पर गौर करेंगे, तो खुद तस्वीर साफ हो जाएगी। बेनाफ्शा इसका ताजा उदाहरण हैं। अब सपना के कंधे पर है हिना की बंदूक...नतीजा घर से बेघर!