8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब बॉयफ्रेंड रॉकी ने हिना खान पर साधा निशाना, क्या कहा? यहां पढ़ें

अब बॉयफ्रेंड रॉकी ने हिना खान पर साधा निशाना, क्या कहा... यहां पढ़ें...

2 min read
Google source verification

image

Dilip Chaturvedi

Nov 15, 2017

hina khan

hina khan

बिग बॉस के घर के अंदर हिना खान का जो चेहरा दिखाई दे रहा है, उसे लेकर उनके फैंस और बेहद करीब भी हैरान हैं। चूंकि, हिना को भले ही ये लग रहा हो कि वो जो कर रही हैं, सही है परफेक्ट है, लेकिन उनके लाखों चाहने वालों को उनका ये वैम्प वाला चेहा नहीं रास आ रहा है। इसमें उनके सबसे करीबी, सबसे अजीज, जिन्हेंं वो दिलो जान से चाहती हैं... जी हां, हिना के बॉयफ्रेंड रॉकी भी उन्हें नापसंद करने वालों की लिस्ट में शामिल हैं। बेशक रॉकी सबके सामने हिना का मसर्थन करते दिखाई दिए, लेकिन उन्होंने एक बात जो बोली, उससे साफ होता है कि कहीं न कहीं उनके मन भी हिना के गेम खेलने का तरीका रास नहीं आ रहा है।

बता दें कि रॉकी ने हिना खान के लिए इंस्टाग्राम पर एक मैसेज पोस्ट किया है। रॉकी ने लिखा है, 'हां, मैं हिना को मिस कर रहा हूं। हिना खान को इस हालत में देखना दिल के टूटने जैसा है, पर यही बातें उसे बेहतर इंसान बनाएंगी। हिना कभी भी किसी के बारे में गलत नहीं कहती हैं और उसने एक बार भी अपनी पॉपुलैरिटी का फायदा नहीं उठाया है। हर टास्क के अंदर वह अपना बेस्ट देती है।' रॉकी ने आगे लिखते हैं, 'हिना घर में हमेशा सही बात के लिए खड़ी होती है। पिछले साल कॉमनर्स (आम आदमी) एंटरटेन कर रहे थे, लेकिन इस साल वैसा नहीं है। ये लोग बिग बॉस के घर में 5 साल रहने के बाद भी हिना खान के जैसा नहीं बन सकते। हम हमेशा हिना के साथ खड़े रहेंगे। हिना परफेक्ट नहीं है, लेकिन बिग बॉस के घर में सबसे बेस्ट वही हैं।' रॉकी की दो बातें गौर करने लायक हैं। एक यह कि उन्होंने कहा कि हिना बेहतर इंसान बनेंगी...दूसरी बात ये कि हिना परफेक्ट नहीं हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि हिना बेहतर इंसान बनने के लिए बिग बॉस के घर आई हैं। फिर यदि वो परफेक्ट नहीं, तो बेस्ट कैसे हो सकती हैं? उल्लेखनीय है कि रॉकी ने ये पोस्ट कुछ देर बाद ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से डिलेट कर दिया था।

बहरहाल, हिना इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हैं। उनके साथ सपना चौधरी और बेनाफ्शा भी नॉमिनेट हैं। इन तीनों में से हिना सबसे मजबूत प्रतिभागी हैं। इसलिए उनके घर से बेघर होने की संभावना बहुत कम है, लेकिन सूत्रों की मानें, तो इस हफ्ते भी दो लोग घर बेघर हो सकते हैं। इन दोनों में से एक तो रियली घर से बाहर होगा और दूसरे को सीक्रेट रूम में भेजा जाएगा और ये हिना होंगी। सीक्रेट रूम से वो घर के अंदर बरारबर नजर रख पाएंगी और देख पाएंगी कि कौन उनका इस घर में बेस्ट फ्रेंड है?