बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने स्वतंत्रता दिवस से पहले देशवासियों को एक खास संदेश दिया है। इतना ही नहीं सलमान ने अपने फैंस को संदेश के साथ वार्निंग भी दी है। उन्होंने अपने फैंस को संदेश देते हुए कहा है, 'डॉन्ट ट्रबल योर मदरलैंड।' दरअसल सलमान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ सलमान ने लिखा, 'स्वच्छ भारत तो हम फिट, हम फिट तो इंडिया फिट, तो आप जो करना चाहते हो करो लेकिन अपनी मातृभूमि को मुसीबत में मत डालो।'