सना आगे कहती हैं कि 'सबकुछ था मेरे पास, लेकिन मैं खुश नहीं थी. ये सब बहुत मुश्किल था मेरे लिए, कुछ वक्त तो ऐसा भी था जब मैं डिप्रेशन में थी. इसी दौरान मुझे गॉड का मैसेज मिला, उन्होंने एक साइन दिया'. उन्होंने बताया कि 'साल 2019 से उनके अंदर बदलाव कैसे शुरू हुआ'. इतना ही नहीं सना ने इस बात का भी खुलासा किया कि वो अपने सपनों में कब्र देखा करती थीं. एक्ट्रेस ने बताया कि 'वो इस दौरान अपने सपने में जलती हुई कब्र देखा करती थीं और उस कब्र में खुद को देखा करती थीं'. सना ने आगे बताया कि 'उन्होंने एक बार खाली कब्र देखा, जिसमें उन्होंने खुद को देखा'.