नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान कई सालों से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उनकी फिल्मों को काफी पसंद आती हैं। हालांकि, फिल्मों से ज्यादा वह अपनी पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में रहते हैं। सैफ अली खान ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली शादी अमृता सिंह से हुई थी। दोनों के बीच १२ साल की उम्र का अंतर था। हालांकि, ये रिश्ता ज्यादा नहीं चल पाया और शादी के १३ साल बाद दोनों ने तलाक ले लिया। तलाक के कुछ साल बाद सैफ को करीना से प्यार हो गया और २०१२ में दोनों ने शादी कर ली। दोनों की शादी को लेकर हर कोई ये जानने के लिए बेताब था कि इस पर अमृता का क्या रिएक्शन होगा। तो चलिए आपको बताते हैं सैफ और करीना की शादी पर अमृता का कैसा रिएक्शन था।