दरअसल, इन दिनों सारा अली खान अपनी फिल्म 'कुली नंबर 1' के प्रमोशन में बिजी हैं। इस दौरान उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, "जब आप रणवीर सिंह और वरुण धवन जैसे स्टार्स के साथ काम करते हैं तो आपकी औकात नहीं होती है कि आप उनके साथ तुलना करें। आप केवल उनके साथ काम करने को लेकर शुक्रगुजार हो सकते हैं। लेकिन आप उनके साथ इस तरह की तुलना नहीं करना चाहते हैं।" सारा आगे कहती हैं, "स्क्रीन टाइम इतना मायने नहीं रखता क्योंकि ये लोग आपको बहुत कुछ सिखाते और प्रेरित करते हैं। आप एक अच्छी कहानी सुना रहे हैं, लोगों को एंटरटेन कर रहे हैं। तो किसने कौन-सा मजाक सुनाया इस लड़ाई में मैं उतरना नहीं चाहती हूं।"