
sara ali khan
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान इन दिनों अपनी वेब सीरीज ‘सैक्रेड गेम्स’ के जरिए खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। वहीं उनकी बेटी सारा अली खान भी इन दिनों अपनी फिल्म 'सिम्बा' को लेकर काफी चर्चा में हैं। सारा और सैफ के फैन्स के लिए खुशखबरी है कि जल्द ही सारा और उनके पिता सैफ अली खान एक साथ फिल्म में नजर आने वाले हैं।
पिता और बेटी के रिश्ते को बयां करेंगी फिल्म:
रिपोर्ट्स की मानें तो नितिन कक्कड़ द्वारा निर्देशित की गई ये फिल्म पिता और बेटी के खास रिश्ते को बयां करेंगी। फिल्म में सैफ और सारा एक साथ पहली बार नजर आएंगे। खबरों की मानें तो नितिन कक्कड़ ने इस बाप बेटी की जोड़ी को लेने का पूरी तरह से मन बना लिया है। सुनने में आ रहा है कि ये एक कॉमेडी फिल्म है लेकिन यह एक बाप और बेटी के बीच के रिश्ते और दोस्ती की कहानी को भी बयां करेगा। साथ ही इस फिल्म के जरिए एक खास मैसेज भी दिया जाएगा।
कहानी आई पसंद:
सूत्रों की मानें तो इस फिल्म की कहानी सारा और सैफ दोनों को काफी पसंद आई है। इस फिल्म में बेटी के किरदार के लिए सारा को अप्रोच किया है। अभी इस फिल्म पर काम किया जाना है। इस फिल्म को शूटिंग के डेट सामने नहीं आई है। वहीं अभी तक दोनों कलाकारों ने आधिाकरिक तौर पर फिल्म को साइन नहीं किया है। लेनिक इस फिल्म के मेकर्स की पहली पसंद सारा और सैफ हैं।
Published on:
12 Jul 2018, 12:11 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.