दरअसल, वो नहीं चाहते की इस फिल्म का रीमेक बने. जी हां, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने फिल्म का एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो साझा करते हुए एक इमोशमल पोस्ट लिखा था, जिसमें उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि 'पुरानी यादों से छेड़छेड़ा करना अच्छा नहीं है'. उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा 'मेरी राय में, कुछ ऐसी फिल्में होती हैं, जिन्हें छुआ (रीमेक) नहीं जाना चाहिए, चाहे वे रीमेक के लिए हो या सीक्वल के लिए. वो अपने आप में एक स्टोरी हैं, जो हमेशा जिंदा रहेंगी'.