शाहरुख खान के पिता को कैंसर था, जब उनकी मौत हुई उस वक्त शाहरुख केवल 15 साल के थे. इंटरव्यू में उन्होंने अपने उस जख्म को भी कुरेदा, जिसको वो याद करना भी पसंद नहीं करते. उन्होंने बताया था कि 'जब उनके पिता का निधन हुआ था ड्राइवर ने उनके बॉडी को घर पर छोड़ने के लिए मना कर दिया था, जिसके बाद उनको खुद जैसे-तैसे गाड़ी चला कर वो घर तक लाइ. उस वक्त उनकी अम्मी भी उनके साथ बैठी थी'. शाहरुख ने बताया कि उनको गाड़ी चलाते देख उनकी अम्मी ने उनसे पूछा था कि 'तुमने गाड़ी चलाना कब सीखा?', जिसका जवाब देते हुए शाहरुख ने कहा था कि 'बस अभी'. उनकी पिता के मौत से घर पर सभी को काफी बड़े झटका लगा था.