अब आप लोग सोच रहे होंगे कि टीजर तो हमने भी देखा हैं, लेकिन शाहरुख खान तो कहीं भी नहीं दिखाई दिए, तो चलिए आपको बताते हैं कि उनकी झलक कहा देखने को मिलती है. आप सभी ने टीजर में एक सीन देखा होगा, जहां एक लंबे बालों वाला व्यक्ति हाथ में त्रिशूल लिए एक बड़े से लाल पत्थर के सामने खड़ा होता है और उस पत्थर पर भी लाल रंग से त्रिशूल बना होता है. जी हां, वो इंसान कोई और नहीं बल्कि शाहरुख खान ही हैं. फैंस का ऐसा दावा है कि वो शख्य कोई और न उनके किंग खान ही हैं. इसके साथ कुछ लोग स्क्रीनशॉट्स भी लगा रहे हैं.