बॉलीवुड किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) जल्द ही 'पठान' मूवी में नजर आने वाले हैं, जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण के अलावा डिंपल कपाड़िया, आशुतोष राणा, जॉन अब्राहम और सलमान खान भी नजर आने वाले हैं. ये फिल्म अगले साल रिलीज होगी. फिल्म से शाहरुख खान का पहला लुक भी जारी हुआ था, जिसके सामने आने के बाद फैंस उनकी इस फिल्म को बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.