16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्विटर यूजर ने पूछा पढ़ाई में मन नहीं लगता क्या करूं, शाहरुख खान ने कहा – ‘दिमाग ट्राई कर..’

सुपरस्टार शाह रुख खान की फिल्म 'पठान' का दर्शक काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने 2 मार्च को फिल्म की रिलीज डेट का एलान किया है, इस ऐलान के बाद उनके फैंस के खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 3 Mar 2022, 11:04 AM IST

ट्विटर यूजर ने पूछा पढ़ाई में मन नहीं लगता क्या करूं, शाहरुख खान ने कहा - 'दिमाग ट्राई कर..'

ट्विटर यूजर ने पूछा पढ़ाई में मन नहीं लगता क्या करूं, शाहरुख खान ने कहा - 'दिमाग ट्राई कर..'

शाहरुख खान सोशल मीडिया पर जब भी आते हैं और अपने जवाबों से फैंस को लाजवाब कर देते हैं। इस बार भी उन्होंने ट्विटर पर आस्क मी सेशन में अपने फैंस को काफी इंटरेस्टिंग जवाब देकर खुश कर दिया है। एक फैन ने उनसे ऐसा सवाल किया की उनके उस फैंन के खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उस फैंन ने शाहरुख खान से सवाल किया है कि पढ़ाई में मन ना लगे तो क्या करना चाहिए।

शाह रुख ने ट्विटर पर 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन रखा और यूजर्स के सवालों के मजेदार जवाब दिए। किसी ने आमिर को लेकर सवाल किया तो किसी ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर। सुपरस्टार सभी का दिलचस्प जवाब देते नजर आए।

एक फैन ने जानना चाहा कि जब पढ़ाई में मन ना लगे तो क्या करें, सुपरस्टार होने के नाते वो कोई समाधान दें। ट्विटर यूजर ने लिखा, "सर पढ़ाई कैसे करूं, अच्छे से मन नहीं लगता"। इस पर शाह रुख खान ने इस सवाल का काफी मजेदार जवाब दिया है। शाह रुख खान ने काफी मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, 'दिमाग ट्राई कर शायद काम करेगा... मन प्यार के लिए रख।

तो वहीं एक फैन ने उनसे पूछ लिया कि क्या आपको लगता है कि आपकी फिल्म 'पठान', फैंस की उम्मीदों पर खरी उतरेगी? इस सवाल का जवाब देते हुए शाह रुख खान ने कहा, 'थोड़ा तुम एडजस्ट कर लेना, थोड़ा मैं कर लूंगा। सारी उम्मीदें पूरी हो जाएंगी।'

तो वहीं एकद फैन ने उनसे आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर सवाल कर दिया कि आपने 'लाल सिंह चड्ढा' देखी क्या? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, 'अरे यार आमिर कहता है कि पहले पठान दिखा।'

आपको बता दें, शाहरुख वैसे तो सोशल मीडिया पर ज्यादा ऐक्टिव नहीं रहते हैं, मगर जब भी वो आते हैं अपने फैंस को खुश करने से नहीं चूकते। वो अभी पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं थे। उन्होंने हाल ही में यहां वापसी की है। उनके आने से फैंस बहुत खुश हैं।

यह भी पढ़ें: पहली सुपरहिट फिल्म देने के बाद अचानक बॉलीवुड से गायब हो गए कुमार गौरव, घमंड के चलते डूबा फिल्मी करियर, अब जी रहे हैं ऐसी जिंदगी

बात करें शाहरुख खान के फिल्म 'पठान' की, तो इस फिल्म की रिलीड डेट का एलान करते हुए शाह रुख ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। इस क्लिप में शाह रुख दिखाई दे रहे हैं, लेकिन उनका लुक सामने नहीं आया है।

शाहरुख ने कहा, 'मुझे पता है कि देर हो चुकी है... लेकिन तारीख याद है... पठान का समय अब शुरू होता है... 25 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में मिलते हैं। हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है। #YRF50 के साथ #पठान का जश्न केवल अपने नजदीकी बड़े पर्दे पर मनाएं।'

यह भी पढ़ें: विनोद खन्ना और फिरोज खान की दोस्ती थी बहुत पॉपुलर, दोनों को हुई थी एक जैसी बिमारी और एक ही तारीख को किया दुनिया को अलविदा