नानी ने रखा अब्दुल रहमान
इस बारे में खुद शाहरुख खान ने बताया था। वह अनुपम खेर के टीवी शो 'द अनुपम खेर शो' में पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने अपना नाम शाहरुख पड़ने का खुलासा किया था। दरअसल, शो में अनुपम खेर ने उनसे पूछा, 'आप किसी अब्दुल रहमान नाम के इंसान को जानते हैं?' इस पर शाहरुख ने जवाब दिया, 'मैं जानता किसी को नहीं हूं, मेरी जो नानी थीं... और उन्होंने मेरा नाम बचपन में अब्दुर रहमान रखा था।' इसके बाद अनुपम ने पूछा, 'आप को मेरे इस सवाल से हैरानी हुई कि आपका असली नाम आपकी नानी ने अब्दुर रहमान रखा था?'