जवाब- जब हिंदी की बात आती है तो मैं इमोशनल हो जाती हूं, मैं इमोशनल डिसिजन लेती हूं। इसे ध्यान में रखते हुए ही मूवी साइन करती हूं। इस साल मेरी एक और फिल्म आ रही है। मैं इसे चेंज करने जा रही हूं। सही काम मिलता है तभी मैं करती हूं, मुझे ये लगता है ये जरूरी है। साउथ में मुझे फैंस ने बहुत प्यार किया है, मैं इसे भी बैलेंस करके चलना चाहती हूं। लेकिन मैं कोशिश कर रही हूं कि हिंदी फिल्में और करूं।