scriptट्विंकल खन्ना के दीवाने थे शाहिद कपूर, चोरी छुपे करते थे एक्ट्रेस का पीछा | Shahid Kapoor was crazy about Twinkle Khanna | Patrika News
बॉलीवुड

ट्विंकल खन्ना के दीवाने थे शाहिद कपूर, चोरी छुपे करते थे एक्ट्रेस का पीछा

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ने बताया कि एक वक्त था जब वह एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना के दीवाने हुआ करते थे। वह चोरी छुपे उनके पीछा किया करते थे। जानें शाहिद कपूर और ट्विंकल खन्ना से जुड़ा यह अनसुना किस्सा।

नई दिल्लीMay 28, 2021 / 07:40 pm

Shweta Dhobhal

Shahid Kapoor was crazy about Twinkle Khanna

Shahid Kapoor was crazy about Twinkle Khanna

नई दिल्ली। बॉलीवुड में सितारों से जुड़े कई ऐसे किस्से हैं जो सालों तक इंडस्ट्री के गलियारों में सुने जाते हैं और जब वही किस्से आम लोग सुनते हैं। तो वह भी हैरान हो जाते हैं। यही वजह है कि सेलेब्स से जुड़ी बातों को जानने में आम जनता काफी दिलचस्पी दिखाती है। अक्सर स्टार्स भी कभी-कभी कई बातों का खुलासा कर देते हैं। एक इंटरव्यू में एक्टर शाहिद कपूर ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि एक वक्त था। जब वह एक्ट्रेस ट्विंकल के दीवाने हो गए थे। शाहिद ने ट्विंकल को लेकर कई बड़े खुलासे भी किए थे। चलिए आपको बतातें हैं शाहिद की इस सीक्रेट लव स्टोरी के बारें में।

ट्विंकल खन्ना का चोरी छुपे पीछा करते थे शाहिद

शाहिद कपूर अपने क्यूटनस के चलते लड़कियों के बीच खूब फेमस रहते हैं। यही वजह है कि उनके इंडस्ट्री में कई एक्ट्रेसेस संग काफी रिलेशनशिप भी रहे हैं, लेकिन शाहिद कपूर तो एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना के दीवाने हो चले थे। जी हां, खुद से 7 साल बड़ी ट्विंकल खन्ना का चोरी छिपे शाहिद कपूर पीछा किया करते थे। शाहिद ने अपने पॉपुलर टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ में बताया था कि टीन ऐज के दौरान एक बार वह ट्विंकल का पीछा करते हुए दोस्त के साथ होटल के स्विमिंग पूल के पास पहुंच गए थे।

 

जैसे ही उन्होंने ट्विंकल को देखा वह बस उन्हें देखते ही रहे गए। शाहिद ने बताया कि उस वक्त ट्विंकल फिल्म इतिहास की शूटिंग कर रही थीं। जिसमें शाहिद की मां नीलिमा अजीम भी मुख्य किरदार निभा रही थीं।

 

 

यह भी पढ़ें

Meera Rajput के फोन से हुआ खुलासा, किस नाम से सेव है Shahid Kapoor का नंबर!

करण जौहर भी बात सुनकर हुए हैरान

ट्विंकल खन्ना को लेकर शाहिद के इस खुलासे ने शो के होस्ट करण जौहर को हैरान करके रख दिया था। करण ने बताया कि ट्विंकल खन्ना उनकी बचपन की दोस्त हैं और वह भी उन्हें बहुत पसंद करते हैं। स शो पर शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा राजपूत कपूर संग पहुंचे थे। जहां करण ने दोनों से कई निजी सवाल भी दिए थे। मीरा और शाहिद की जोड़ी को बी-टाउन में काफी पसंद किया जाता है।

यह भी पढ़ें

Shahid Kapoor

को नहीं पसंद थी उनकी और Kareena Kapoor की जोड़ी, बताया था बेहद खराब

 

शाहिद कपूर के अफेयर्स

वैसे अगर एक्टर शाहिद कपूर के अफेयर्स की बात करें तो उन्होंने इंडस्ट्री की कई पॉपुलर एक्ट्रेसेस को डेट किया है। जिसमें प्रियंका चोपड़ा से लेकर करीना कपूर तक का नाम शामिल है। करीना कपूर संग शाहिद का रिश्ता काफी सीरियस था। एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही ‘जर्सी’ में नज़र आएंगे।

Home / Entertainment / Bollywood / ट्विंकल खन्ना के दीवाने थे शाहिद कपूर, चोरी छुपे करते थे एक्ट्रेस का पीछा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो