नई दिल्ली। हॉलीवुड हो या फिर बॉलीवुड जितना बड़ा स्टार होगा उसकी सुरक्षा का उतना ही खास ख्याल रखा जाएगा। इन दिनों कई स्टार्स के बॉडीगार्ड्स के बारें में खूब चर्चाएं हो रही हैं। पहले अधिकतर सुपरस्टार सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरखान नहीं खूब सुर्खियां बंटोरते थे। वहीं अब फैंस अपने हर फेवरेट स्टार के बॉडीगार्ड के बारें में जानने के इच्छुक होते हैं। अमिताभ बच्चन, अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर, आमिर खान, कई ऐसे सितारें हैं। जिन्होंने खुद की सुरक्षा के लिए बॉडीगार्ड रखें हुए हैं। जिन्हें वह हर महीने तगड़ी सैलरी देते हैं।