शाहरुख फिल्म को लेकर ही सुर्खियों में नहीं हुए हैं, बल्कि हाल ही में एक पान मसाला ऐड लेकर भी उनका खूब मज़ाक उड़ा। दरअसल, लंबे समय से पान मसाला विज्ञापन में लोगों ने एक्टर अजय देवगन को ही देखा है। ऐसे में जब पान मसाला एड में शाहरुख खान को देखा गया। तो वह बुरी तरह से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए। दरअसल, पान मसाला के लेटेस्ट ऐड में शाहरुख और अजय साथ-साथ दिखाई दिए। जिसे देख शायद लोग ज्यादा खुश नहीं हुए और उन्होंने किंग खान की जमकर खिल्ली उड़ाई।