नई दिल्ली। बॉलीवुड में किंग खान के नाम से मशहूर सुपरस्टार शाहरुख खान ( Shahrukh Khan ) की बेटी सुहाना खान ( Suhana Khan ) बेशक फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वह जानती हैं कि कैसे लाइमलाइट में बने रहना है। सुहाना जब भी कोई तस्वीर पोस्ट करती हैं। वह सुर्खियों में छा जाती हैं। हाल ही में सुहाना रसोई में काम करते हुए एक तस्वीर और वीडियो पोस्ट की है। उनका यह अंदाज देख उनके फैन कमेंट कर उनकी तारीफ करते हुए नज़र आ रहे हैं।