सुहाना और अगस्त्य नंदा ने जोया अख्तर की 'द आर्चीज' से डेब्यू किया था और उनकी परफॉर्मेंस के लिए उन्हें मिले-जुले रिएक्शन मिले थे। यही वजह है कि सुहाना और अगस्त्य नंदा की शादी की बातें हो रही है। अगर ऐसा होता है कि अगस्त्य नंदा शाहरुख खान के दामाद बनेंगे और सुहाना नंदा परिवार की बहू बनेंगी। दोनों ने कभी एक दूसरे को डेट करने की खबरों पर कभी कोई आपत्ति नहीं जताई। वहीं, अक्सर सुहाना खान और अगस्त्य नंदा को अक्सर एक साथ देखा जाता रहा है। उन्हें पहले क्रिसमस मनाते, छुट्टियों पर जाते और एक साथ डिनर डेट करते देखा गया था। कुछ महीने पहले, जुलाई 2024 में, उन्हें लंदन में एक साथ पार्टी करते हुए देखा गया था। एक पैपराजी ने उनकी तस्वीर अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर की, जो तेजी से वायरल हो गई थी।