Published: Aug 16, 2021 02:53:08 pm
पवन राणा
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने अपनी बेटी सुहाना खान को हिदायत दे रखी है कि जब भी उन्हें राहुल या राज नाम से कोई लड़का मिले समझ लेना वो स्टॉकर है। अगर इसी तरह कोई उसे घूरे और पास आने को कहे, तो उसके पैर में लात मार देना।
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान अपने बच्चों के साथ काफी फ्रेंड्ली रहते हैं। इस बात का अंदाजा उनके कई इंटरव्यूज में बच्चों के साथ बॉन्डिंग पर सवालों के जवाब से लगाया जा सकता है। वे अपने बच्चों की पढ़ाई, करियर और पसंद-नापसंद और यंग ऐज में रिलेशन को लेकर भी बिंदास बोलते नजर आते हैं। एक इंटरव्यू में शाहरुख ने कहा था कि अगर कोई लड़का सुहाना को उनके फिल्मी किरदार राहुल या राज की तरह बर्ताव करे, तो उसे लात मार देना। आइए जानते हैं आखिर ऐसा क्यों कहा शाहरुख ने-