'ब्लैक वीडोज' में आएंगी नजर
फिलहाल शमिता 'ब्लैक वीडोज' ( Black Widows Web Show ) नाम की सीरीज की रिलीज के लिए तैयार हैं। यह इसी नाम कि हिट 'नॉर्डिक' सीरीज की रीमेक है। इस शो का यह आठवां रीमेक है। इससे पहले यह यूक्रेन, एस्टोनिया, लिथुआनिया, मध्य पूर्व, मैक्सिको, स्कैंडिनेविया और चेक गणराज्य में बन चुकी है। बिरसा दासगुप्ता द्वारा निर्देशित इस सीरीज में मोना सिंह, स्वस्तिका मुखर्जी, शरद केलकर, राइमा सेन, परमब्रत चट्टोपाध्याय, आमिर अली और सब्यसाची चक्रवर्ती भी हैं। यह शो जी5 पर रिलीज होगा।