Amitabh Bachchan And shatrughan sinha fight
नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा जगत कई ऐसी फिल्में हैं। जिन्हें दर्शक सालों बाद भी देखना पसंद करते हैं। हाल ही में फिल्म 'काला पत्थर' को रिलीज़ हुए पूरे 42 साल हो गए हैं। ये फिल्म मशहूर फिल्म निर्माता यश चोपड़ा ने बनाई थी। जब फिल्म काला पत्थर सिनेमाघर पर रिलीज हुई थी। तब फिल्म को कुछ ज्यादा खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था। इस फिल्म में सुपरस्टार अमिताभ बच्चन, शत्रुघ्न सिन्हा, राखी, नीतू सिंह, परवीन बॉबी, शशि कपूर और प्रेम चोपड़ा मुख्य भूमिका नज़र आए थे। बेहद ही कम लोग ये बात जानते हैं कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा के बीच के रिश्ते कुछ खास नहीं थे। अक्सर शूटिंग के दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो जाया करती थी।
अमिताभ बच्चन ने की थी शत्रुघ्न सिन्हा की खूब पिटाई
अमिताभ बच्चन संग जुड़ा एक किस्सा शुत्रघ्न सिन्हा ने अपनी किताब में लिखा है। जो कि फिल्म 'काला पत्थर' से जुड़ा हुआ है। शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि 'फिल्म के एक फाइट सीन में अमितभ बच्चन ने उनकी खूब पिटाई की थी। अमिताभ बच्चन सीन में इस कदर मारते रहे जब बीच में शशि कपूर नहीं आ गए। शत्रुघ्न ने बताया कि उन्हें इस सीन के बारें में नहीं बताया गया था। जब सेट पर ये हुआ तो वो हैरान ही रह गए।'
शत्रुघ्नन सिन्हा को नहीं पसंद करते थे अमिताभ बच्चन
खबरों की मानें तो बताया जाता है कि काला पत्थर की शूटिंग के दौरान कभी भी अमिताभ बच्चन अपनी सीट के साथ शत्रुघ्न सिन्हा को नहीं बैठते थे। यही नहीं अमिताभ बच्चन कभी भी शत्रुघ्न सिन्हा को अपने साथ अपनी गाड़ी में नहीं बिठाते थे। बताया जाता है कि शूटिंग सेट पर शत्रुघ्न सिन्हा को देखने के लिए लोगों के भीड़ जमा हो जाती थी। जिससे सेट पर लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
शत्रुघ्न-अमिताभ के बीच आ गई थी दरार
वैसे आपको बता दें एक इंटरव्यू में शत्रुघ्न सिन्हा ने ये बात मानी थी कि 70 के दशक में उनका कद अमिताभ बच्चन से बड़ा होता था। यही वजह थी कि दोनों की दोस्ती के बीच दरार आ गई थी। अपनी बुक में शत्रुघ्न सिन्हा लिखते हैं 'कि तब लोग कहते थे कि अमिताभ और मेरी ऑनस्क्रीन जोड़ी सुपरहिट है, पर वो मेरे साथ काम नहीं चाहते थे। उनका लगता था कि नसीब, काला पत्थर, शान और दोस्ताना जैसी फिल्मों में मैं उनपर भारी पड़ गया, लेकिन इससे मुझे कभी फर्क नहीं पड़ा।'
अमिताभ बच्चन के लिए दिल में आदर
वहीं सालों बाद एक इवेंट में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था कि 'वो सारी बातें कल की हैं। अगर वो लिखते नहीं तो उनकी बायोग्राफी ऑनेस्ट नहीं होती। इसका मतलब ये नहीं है कि आज भी अमिताभ के लिए उनके दिल में कोई कड़वाहट है। शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया था कि आज उनके दिल में अमित के लिए अब पहले से भी ज्यादा आदर है।'
Published on:
21 Aug 2021, 12:46 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.