पंजाब की कैटरीना कैफ कहे जाने वाली क्यूट और खूबसूरत एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) की फैन फॉलोइंग बेहद ज्यादा है. खुद एक्ट्रेस भी अपना ज्यादातर समय अपने फैंस को देना पसंद करती हैं. शहनाज गिल की फैन फॉलोइंग बढ़ती ही रही है. सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक जब भी एक्ट्रेस को मौका मिलता है वो अपने फैंस से मिलने से नहीं चुकतीं. उनकी हमेशा यही कोशिश होती है कि वो अपने सभी फैंस से मिल सकें. एक्ट्रेस की इसी सादगी के फैंस दीवाने भी हैं. एक्ट्रेस का एक ऐसा ही इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.