वीडियो शेयर कर अपने पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ''कभी नहीं सोचा था कि मैं ऐसा कोई रोल करूंगी लेकिन, अब जब किया है, तो महसूस हो रहा है कि मुझे अपना काम कितना पसंद है।'' उन्होंने आगे निर्देशक गोपी पुथरन, कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा, सह-निर्देशक मनन रावत और निर्माता आदित्य चोपड़ा का धन्यवाद करते हुए कहा कि इनकी वजह से मुझे ये अलग किस्म का किरदार निभाने का मौका मिला।