बता दें, मदन बॉब ने अपने करियर की शुरुआत साल 1984 में की थी। उन्होंने बालू महेंद्र की 'नींगल केट्टवई' से एक्टिंग की शुरुआत की और अपने फिल्मी करियर में 'थिरुदा-थिरुदा', 'थेवर मगन', 'चाची 420', 'फ्रेंड्स', 'जेमिनी', 'कन्नुक्कुल निलावु', 'वसूल राजा एमबीबीएस' और 'सुरा' जैसी फिल्मों में काम किया था। मदन को आखिरी बार 'मार्केट राजा एमबीबीएस' में देखा गया था, जो 2019 में रिलीज हुई थी।