श्वेता ने करण जौहर के शो पर किया था यह खुलासा
करण के इस शो में अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन नंदा बतौर गेस्ट बनकर आए थे। इस शो के रैपिड फायर राउंड के दौरान करण ने श्वेता से कुछ सवाल भी किए। करण ने जब श्वेता से पूछा कि हॉटनेस के मामले में किस एक्टर को कितना रैंक देंगी। इस सवाल के जवाब में श्वेता ने सबसे पहले सलमान खान का नाम लिया। इसके बाद ऋतिक रोशन, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, आमिर खान और अजय देवगन।