जैसे अमिताभ अपने दौर से लेकर अब तक खुद बड़े दिग्गज एक्टर है. उनकी पत्नी सासंद बनने से पहले एक बेहतरीन अभिनेत्री रही हैं. उनका बेटा अभिषेक बच्चन भी एक दमदार एक्टर हैं और उनकी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन भी एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं, जो काफी समय बाद साउथ फिल्म 'PS 1' से बड़े पर्दे पर छाने वाली हैं, लेकिन उनकी बेटी स्वेता बच्चन ननंदा (Shweta Bachchan Nanda) केवल सोशल मीडिया पर रहती हैं.
वो हमेशा से ही फिल्मी लाइमलाइट से दूर रहती आई हैं ऐसा सभी जानते हैं, लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये एक दम गलत बात है. स्वेता बच्चन भी काफी समय पहले ही अपना बॉलीवुड डेब्यू दे चुकी हैं. जी हां, वो भले ही फिल्म में नजर नहीं आईं, लेकिन अपने पिता इस हिट फिल्म का हिस्सा रह चुकी हैं और उस फिल्म का नाम है 'शोले'. स्वेता का इस फिल्म में काफी योगदान है, जिसके बारें में बिग बी ने खुद खुलासा किया था.