Sikandar Box Office Collection Day 4: भाईजान यानी सलमान खान की फिल्म सिकंदर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं। थिएटर दर्शकों के लिए तरस रहे है। ईद पर फिल्म का कलेक्शन शानदार रहा था, लेकिन ईद के बाद कलेक्शन का दम निकल गया है। सलमान खान के फैंस उनकी फिल्म का इंतजार बेसब्री से कर रहे थे, लेकिन उन्हें सलमान से एक एंटरटेनर फिल्म की उम्मीद थी जो शायद सिकंदर में उन्हें नहीं मिली। फिर भी कई ऐसे फैंस हैं जो फिल्म को अच्छा बता रहे हैं वहीं कई दर्शक इसे बेहद खराब में गिन रहे है। ऐसे में अब फिल्म का चौथे दिन बुधवार का कलेक्शन सामने आ गया है, फिल्म ने सिंगल डिजिट में कमाई की है। आइये जानते हैं सिकंदर ने कितना बिजनेस किया….