वहीं, अगर मोहनलाल (Mohanlal) की 'एल 2 एम्पुरान' की बात करें तो ये फिल्म 27 मार्च 2025 को रिलीज हुई थी। इसने पहले दिन 21 करोड़ रुपए की ओपनिंग की। हालांकि, दूसरे दिन से इसकी कमाई में गिरावट शुरू हुई। फिल्म ने विदेशी बाजारों में बेहतर प्रदर्शन किया, लेकिन भारत में यह फिल्म कमाल नहीं दिखा सकी। पहले हफ्ते में यह फिल्म 88.25 करोड़ का कलेक्शन ही कर पाई। वहीं, 9वें दिन यानी शुक्रवार 4 अप्रैल को फिल्म महज 3 करोड़ रुपए ही बटोर सकी। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 91.25 करोड़ रुपए हो गया है। 'सिकंदर' और 'एल 2 एम्पुरान' एक दूसरे को टक्कर देती नजर आ रही है। वीकेंड पर देखने होगा की कौन सी फिल्म कैसी कमाई कर सकती है।