सिख समुदाय का कहना है कि यह फिल्म समाज में गलत संदेश पहुंचा रही है जिससे सिख धर्म की आस्था को ठेस पहुंची है। सिखों ने मांग की है कि इस फिल्म के एक्टर अभिषेक बच्चन, तापसी पन्नू के साथ ही फिल्म के लेखक और निर्माता निर्देशक अनुराग कश्यप के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। इसी के चलते 'शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी' के सदस्य हरपाल सिंह पाली, 'अंबाला शहर युवा अकाली दल' के अध्यक्ष चरण सिंह टक्कर के नेतृत्व में सिखों ने सिटी मैजिस्ट्रेट के सामने शिकायत दर्ज कराई और अंबाला सिटी पुलिस स्टेशन में इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। बता दें अभी तक इस पर फिल्म से जुड़े सदस्यों का बयान सामने नहीं आया है।