उत्कर्ष शर्मा की फिल्म ‘वनवास’ 20 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म का टीजर 29 अक्टूबर को जारी हुआ था, जिसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली। यह फिल्म परिवार, सम्मान, रोमांस और मनोरंजन का शानदार मिश्रण है। अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित, लिखित और निर्मित इस फिल्म में उत्कर्ष के साथ नाना पाटेकर, खुशबू सुंदर, राजपाल यादव, सिमरत कौर, मनीष वाधवा और अश्विनी कालसेकर जैसे मंझे हुए कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्माण जी स्टूडियोज के बैनर तले किया गया है।