1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदित नारायण को पड़ा दिल का दौरा? ट्विटर पर तेजी से ट्रेंड हो रही है खबर

'पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा' गाने से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाले सिंगर उदित नारायण को दिल का दौरा पड़ने की खबरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैं, जिससे फैंस परेशान हो गए हैं। हालांकि अब इसपर सिंगर के मैनेजर ने सफाई दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Bajpai

•

Updated: 6 Oct 2022, 11:34 AM IST

singer udit narayan heart attack news viral on social media know about his health

singer udit narayan heart attack news viral on social media know about his health

उदित नारायण ने अपने तीन दशक लंबे करियर (Career) में हजारों शानदार गानों को अपनी आवाज से सजाया है। इनके फैंस की संख्या हजारों में है। अब इस बीच सिंगर से जुड़ी बुरी खबर आ रही है। इस समय ऐसी खबरें तेजी से वायरल हो रहीं हैं कि उदित नारायण को हार्ट अटैक आया है और वह अस्पताल में भर्ती हैं।

खबरों के मुताबिक अचानक ही उदित नारायण को हार्ट अटैक आया और वह इस समय अस्पताल में भर्ती हैं। पूरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस तरह की खबरें तेज हैं और कई ऐसी रिपोर्ट्स वायरल हो रही हैं।

इन खबरों ने उदित नारायण के फैंस को हैरान-परेशान कर दिया है। हर कोई अपने फेवरेट सिंगर की सेहत का हाल जानने के लिए बेकरार है। हालांकि उदित नारायण के मैनेजर ने इन खबरों की सच्चाई बताई है।

यह भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन का मजाक उड़ाने पर भड़के अभिषेक बच्चन!

उदित नारायण के मैनेजर ने इन सब खबरों का खंडन करते हुए कहा- पता नहीं अचानक से कहां से ये खबरें चल रही हैं। लगातार फोन कॉल्स आ रहे हैं। ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे मैसेज देखकर कल रात उदित जी से मेरी बात हुई है, वो काफी परेशान थे।

मैनेजर ने आगे कहा कि हमें लगता है कि नेपाल से ये अफवाह फैलाई गई है, क्योंकि जिस नंबर से यह मैसेज सर्कुलेट हो रहा है, वो नेपाल का ही कोड नंबर है। वो कल रात से चिंता में हैं कि आखिर कौन है और क्यों इस तरह की गलत खबर देकर लोगों को परेशान कर रहा है।

उन्होंने बताया कि खैर, बता दूं उदित जी बिल्कुल ठीक हैं और उन्हें हार्ट अटैक नहीं आया है। उदित नारायण को हार्ट अटैक आने की अफवाह किसने और क्यों फैलाई है, इस बारे में तो फिल्हाल पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़ें- आदिपुरुष के बाद रामायण पर बनेगी एक और फिल्म