नई दिल्ली। सोशल मीडिया अब केवल मनोरंजन का ही प्लेटफॉर्म नहीं है। बल्कि अब सोशल मीडिया के जरिए लोग रातों रात स्टार बन जाते हैं। जिनमें से एक हैं रानू मंडल। रेलवे स्टेशन पर बुरी हालत में लता मंगेशकर का गाना प्यार का नगमा गा कर इस महिला की वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी थी। वीडियो तेजी से वायरल हुई और फिर वह इंटरनेट सेंसेशन बन गईं। यही नहीं रानू मंडल को बॉलीवुड इंडस्ट्री में आने तक मौका मिला। लेकिन अचानक से वह गायब हो गई हैं। कोई नहीं जानता कि इस वक्त वह कहां हैं।