1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal: सोनाक्षी सिन्हा को अपने लाइफ पार्टनर में चाहिए ये खूबियां, जल्द होगी शादी

Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही शादी करने वाली हैं, यहां जानिए इस कपल से जुड़ी सारी बातें और सोनाक्षी अपने लाइफ पार्टर में क्या खूबियां चाहती हैं।

3 min read
Google source verification
Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal Wedding Actress reveals what she looks for in partner

Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal Wedding: बी-टाउन से खबर आई है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही शादी करने वाली हैं। बताया जा रहा है कि वो अपने कथित बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ इस महीने की 23 तारीख को शादी करने वाली हैं।

यहां जानिए इस कपल से जुड़ी सारी बातें और सोनाक्षी अपने लाइफ पार्टनर में क्या खूबियां चाहती हैं।

यह भी पढ़ेंShilpa Shetty ने जिस गाने से लूट लिया था यूपी-बिहार, उसकी शूटिंग में आई थी ये अड़चने

सोनाक्षी सिन्हा का आइडियल लाइफ पार्टनर

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें कैसा लाइफ पार्टनर चाहिए। सोनाक्षी ने बताया 'ईमानदारी' सबसे जरूरी है। उन्हें लगता है कि अगर कोई व्यक्ति खुद के प्रति ईमानदार है, तभी वो अपने साथी के प्रति ईमानदार हो सकता है। वो चाहती हैं कि उनका साथी उन्हें बताए कि उन्हें सुधार करने की जरूरत है या नहीं या फिर उनकी कोई गलती है।

इसके अलावा वो चाहती हैं कि उनके पार्टनर का सेंस ऑफ़ ह्यूमर बहुत अच्छा हो। चीटिंग करने वाले शख्स से वो नफरत करती हैं इसलिए ये भी उन्हें नहीं चाहिए अपने पार्टनर में।

यह भी पढ़ें ‘थप्पड़ कांड’ में ऋतिक से लेकर आलिया भट्ट तक, इन बॉलीवुड स्टार्स ने किया कंगना रनौत को सपोर्ट, पहले थे दुश्मन

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की पहली मुलाकात

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की पहली मुलाकात बॉलीवुड स्टार सलमान खान (Salman Khan) की पार्टी में हुई थी। इसके बाद वो साथ में कई बार देखे गए। सलमान खान की बहन की ईद पार्टी, शर्मिन सहगल की शादी और हुमा कुरैशी के बर्थडे में भी दोनों को साथ देखा गया। यहीं से ही लोगों को हिंट मिलने लगा था कि ये डेटिंग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें क्या बच्चन फैमिली में आ गई है दरार? Aishwarya Rai और अभिषेक के इस कदम से मिला हिंट

सोनाक्षी सिन्हा की शादी कब है (Sonakshi Sinha Wedding Date)?

सोनाक्षी सिन्हा ने कुछ दिनों पहले ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में कहा था- ‘बस आप जले पे नमक डाल रहे हो ना। वो जानता है मुझे कितने ज़ोर से शादी करनी है। हीरामंडी भी खत्म हो गई, मेरी शादी नहीं हुई।’

यह भी पढ़ें Salman Khan ने शुरू की ‘सिकंदर’ की तैयारियां, धुंआधार एक्शन करने के लिए कर रहे कड़ी मेहनत

अब बताया जा रहा है कि जल्द ही वो जहीर इकबाल के साथ सात फेरे लेंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 23 जून को दोनों की शादी प्राइवेट सेरेमनी में होगी।

बॉलीवुड की ताजा खबरें यहां पढ़ें- Bollywood News In Hindi

कौन हैं जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal)?

सोनाक्षी सिन्हा जहीर इकबाल को कई सालों से डेट कर रही हैं। वो एक एक्टर हैं। उनके पिता इकबाल रत्नासी सलमान खान के दोस्त हैं। जहीर ने ‘नोटबुक’, ‘डबल एक्सल’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

Story Loader