इसके अलावा उनकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं, जिनको काफी पसंद भी किया जा रहा है. इसी बीच कपिल शर्मा का एक पुराना वीडिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनके साथ एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) भी नजर आ रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनाक्षी अपनी एक फिल्म के गाने 'मिल माहिया' पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं.
इतनी ही देर में कपिल आते हैं और कहते हैं कि 'मिलने आते हैं तो आपके पिता जी कहते हैं खामोश!'. इस पर सोनाक्षी उन्हें घूरने लगती हैं और फिर कपिल के मुंह पर एख जोरदार पंच मार देती हैं, जिसके बाद कपिल शर्मा पीछे की ओर गिर जाते हैं और वहा 'BOOM' लिखा हुआ नजर आता है.