सोनाक्षी और इकबाल का वेडिंग कार्ड रेडिट पर वायरल हो रहा है। वेडिंग कार्ड के शुरुआत में सोनाक्षी आमंत्रित लोगों का अभिवादन करती हैं और कहती है, "हमारे सभी प्रतिभाशाली, फैंस और जासूस दोस्तों और परिवार को नमस्ते।" आगे जहीर कहते हैं, "पिछले सात सालों से हम साथ हैं, सारी खुशियां, प्यार, हंसी और कई रोमांच हमें इस शादी तक ले आए हैं। रूमर्ड गर्लफ्रेंड- बॉयफ्रेंड से हम हसबैंड और वाइफ बनने जा रहे हैं। ये सेलिब्रेशन आपकी मौजूदगी के बिना कंप्लीट नहीं होगा। इसलिए आप कुछ भी कर रहे हो, पर 23 जून को फ्री रहें और हमारे साथ पार्टी करें। जल्द मिलते हैं…" वेडिंग इनवाइट से पता चल रहा है कि कपल की शादी शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट Bastian At The Top से कर रहा है।