बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर आखिरकार शादी के 15 दिनों के बाद पति आनंद आहूजा के साथ हनीमून के लिए रवाना हो गई हैं। बता दें कि सोनम ने 8 मई को पंजाबी रीति-रिवाज के साथ शादी की थी। सोनम की शादी ने काफी सुर्खियां बटोरी। हालांकि शादी के तुरंत बाद वह हनीमून के लिए नहीं जा सकी। अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर सोनम शादी के दो सप्ताह बाद हनीमून के लिए रवाना हो गई हैं। इस बात का खुलासा एक वीडियो के जरिए हुआ है,जो कि सोनम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।