फिल्म में रणबीर, संजय दत्त का किरदार निभा रहे हैं। इतना ही नहीं हाल में फिल्म का टीजर हाल में रिलीज किया गया। टीजर में हमने रणबीर के कई संजू अवतार देखे। इतना ही नहीं कुछ दिन पहले ही रणबीर का एक पोस्टर भी जारी हुआ। इसपर राजकुमार हिरानी ने लिखा, 'संजू के किरदार में रणबीर, साल 2016 में जेल से बाहर आते हुए पूरी कहानी देखिए 29 जून को।' इसी के साथ फिल्म के नाम के साथ एक टैग लाइन दी गई है, 'वन मैन, मैनी लाइव्स।'