12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘वीरे दी वेडिंग’ में सोनम के बोल्ड सीन्स को लेकर ऐसा था ससुरालवालों का रिएक्शन

सोनम ने कहा, 'मैं कोशिश करती हूं कि अपनी हर फिल्म में पुरानी और घिसी-पिटी सोच को तोड़ और युवाओं को प्रेरित कर सकूं।

2 min read
Google source verification

image

Priti Kushwaha

May 29, 2018

sonam kapoor

sonam kapoor

बॉलीवुड में अपने फैशन स्टाइल के लिए मशहूर एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। सोनम ही नहीं इस फिल्म से जुड़े हर कलाकार फिल्म की वजह से चर्चा में है। फिल्म को रिलीज होने में महज कुछ ही दिन ही बचे हैं। ऐसे में फिल्म की पूरी टीम प्रमोशन में जुटी है। ऐसे में सभी अपने अनुभव शेयर कर रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म में वैसे तो सभी एक्ट्रेसेस का लुक और किरदार काफी बोल्ड है। अपने बोल्ड लुक को लेकर सोनम का रिएक्शन सामने आया है।

सोनम ने इंटरव्यू में कही ये बात:
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सोनम ने कहा, 'मैं कोशिश करती हूं कि अपनी हर फिल्म में पुरानी और घिसी-पिटी सोच को तोड़ और युवाओं को प्रेरित कर सकूं। मैं ये चाहती हूं कि मैं लोगों को मनोरंजन के साथ उनकी सोच बदलने की भी क्षमता रखूं।'

ससुराल वालों को मेरे बोल्ड सीन्स से दिक्कत नहीं:
इंटसव्यू में जब सोमन से फिल्मों में उनके लुक और सीन्स को लेकर जब बात की गई तो उन्होंने कहा, ' मेेरे ससुरालवालों और फैमिली को फिल्म के इस तरह के सीन से कोई दिक्कत नहीं है और मुझे ऐसे सीन करने में कोई संकोच नहीं है, क्योंकि यह मेरा काम है। ससुराल की तरफ से मुझे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। आनंद के घरवालों ने मेरे काम की तारीफ की है।'

सोनम की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन आनंद आहूज संग शादी की है। शादी के तुरंत बाद ही सोनम कान्स फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने पहुंची थीं। जहां उनके लुक की कॉफी तारीफ ही हुई।

फिल्म के स्टार कास्ट:
फिल्म में सोनम के अलावा करीना कपूर , स्वरा भास्कर और सिखा तल्सानिया बेहद हॉट और बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। ये फिल्म चार दोस्तों की कहानी है। पूरी फिल्म इन्ही के इर्द गिर्द घूमती नजर आएगी।