दरअसल इन दिनों फिल्म की पूरी टीम पैडमैन के प्रमोशन में व्यस्त है। इसी दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान सोनम कपूर से एक सवाल पूछा गया कि - वो फिल्म सेलेक्शन किस आधार पर करती हैं? इसके जवाब में सोनम ने कहा कि- 'फर्क नहीं पड़ता है कि फिल्म में उनका कितना बड़ा किरदार है, बस किरदार मजबूत होना चाहिए भले ही वो 3 सीन्स का क्यों ना हो।' उन्होंने ये भी कहा कि 'जरुरी नहीं कि हर फे्रम में आकर ही आपका किरदार मजबूत दिखे बल्कि आप किसी छोटी भूमिका से भी दर्शकों की सराहना बटौर सकते हैं।'