
Sonam Kapoor
बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक दशक पूरा कर चुकीं सोनम कपूर का कहना है कि वह पॉपुलैरिटी और स्टारडम से हटकर अच्छे काम का चयन करती हैं। बता दें कि अनिल कपूर की लाडली बेटी सोनम ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'ब्लैक' से सहायक निर्देशक के रूप में फिल्म निर्माण की दुनिया में एंट्री की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'सांवरिया' के साथ अभिनय की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने 'खूबसूरत', 'नीरजा' और 'प्रेम रतन धन पायो' जैसी दर्जनों हिट फिल्मों से सफलता हासिल की।
मैंने हमेशा अच्छा काम चाहा है
सोनम से यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें लगता है कि स्टारडम की कीमत मूल्य टैग के साथ आती है? इस पर उन्होंने कहा, 'मैं कभी भी पॉपुलैरिटी या स्टारडम के पीछे नहीं भागती। मैंने हमेशा अच्छा काम चाहा है, इसलिए जब आप कुछ नहीं मांगते, तो कोई कीमत टैग संलग्न नहीं है। यह स्वाभाविक रूप से आता है।'
करना चाहती हैं मसाला फिल्में
सोनम ने कहा कि अब वह रोमांस, कॉमेडी, ड्रामा, बायोग्राफिकल थ्रिलर और बायोग्राफिकल कॉमेडी-ड्रामा जैसी शैलियों में काम कर चुकी हैं, लेकिन अब वह मसाला फिल्मों में नजर आएंगी। वर्ष 2016 में 'नीरजा' के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में स्पेशल मेंशन प्राप्त कर चुकीं सोनम ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि कोई मसाला फिल्म में काम करूं या उस तरह की फिल्म में अभिनय करूं, मैं उस तरह कि फिल्म में काम करना चाहती हूं जिसे करना मजेदार लगे।'
मैं किसी प्रकार दवाब नहीं लेती
दुनियाभर में 'नीरजा' के लिए प्रशंसा मिलने के बाद क्या वह फिल्मों के चयन पर दवाब डालती हैं? इस पर 32 वर्षीया अभिनेत्री ने कहा, 'मैं किसी भी प्रकार का दबाव नहीं लेती। यह सिर्फ जुनून का मामला है। यह कुछ भी हो सकता है।'
हिरानी के साथ करना चाहती हैं काम
काम के बारे में पूछे जाने पर सोनम ने कहा, 'जहां तक राजू (फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी) सर की फिल्मों का संबंध है, हमने एनडीए पर करार किया है और जब तक इसका काम आगे नहीं बढ़ता इस बारे में बात नहीं कर सकते।' उन्होंने कहा, 'इसलिए दुर्भाग्य से मैं इस पर बात नहीं कर सकती। मैं फिल्मों को लेकर बहुत उत्साहित हूं।'
Published on:
29 May 2018 08:01 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
