18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोनम ने बताया जैकलीन को कैसे लड़के हैं पसंद, दी यह सलाह

सोनम कपूर की आगामी फिल्म की बात करें तो वह फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' की शूटिंग कर रही हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 12 Sep 2018, 7:26 PM IST

Sonam Kapoor

Sonam Kapoor

बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं जिनके बीच काफी अच्छी दोस्ती है। इनमें सोनम कपूर और जैकलीन के नाम भी शामिल हैं। सोनम कपूर और जैकलीन फर्नांडीस बी—टाउन की बेस्ट फ्रेंड्स में से एक हैं। कई इवेंट्स में इनकी बॉन्डिंग देखने को मिली है। सोनम की शादी में शामिल होने वाले खास मेहमानों में भी जैकलीन का नाम शामिल था। हाल ही में ऐ चैट शो के दौरान भी इन दोनों की बॉन्डिंग देखने को मिली।

शो में खुलकर बातें शेयर कीं

शो के दौरान सोनम कपूर ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात की। साथ ही उन्होंने अपने दोस्तों के बारे में भी बात की। इतना ही नहीं सोनम ने अपनी बेस्ट फ्रेंड जैकलीन के बारे में कई राज खोले।

Chhori 96 ki Song: सपना ने मांगा वोटका शॉप कीपर ने कर दिया देने से इन्कार, वीडियो वायरल

सोनम ने दी जैकलीन को सलाह:

सोनम ने जैकलीन को एक डेटिंग एप इस्तेमाल करने की सलाह दी। साथ ही सोनम ने जैकलीन की पसंद भी बताई। उन्होंने कहा, जैकलीन उन लड़कों को पसंद करेंगी जो क्रिएटिव हों और नेचुरल फोटो पोस्ट करते हों। उन्हें ऐसे लड़के बिल्कुल पसंद नहीं आएंगे जिन्होंने प्रोफाइल फोटो में जिम वर्कआउट के दौरान की फोटो लगाई हो। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि जैकलीन से डेटिंग के मामले में गलती से भी टिप्स नहीं लेना चाहिए। हालांकि,उन्होंने स्पष्ट नहीं किया कि ऐसा क्यों कहा।

कंगना की 'मणिकर्णिका' पड़ी मुश्किल में, सोनू सूद के बाद इस एक्ट्रेस के फिल्म छोड़ने की खबर आई सामने!

सोनम की आगामी फिल्म:

सोनम कपूर की आगामी फिल्म की बात करें तो वह फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ पहली बार पिता अनिल कपूर भी स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। उनके अलावा फिल्म में जूही चावला और राजकुमार राव भी अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे।

Dhayaanchand Song: 'मनमर्जियां' के नए गाने में तापसी हैं विक्की से नाराज, दिखे इस अंदाज में मनाते हुए