26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / सोनू सूद को Forbes ने किया सम्मानित, बताया कोविड-19 का हीरो

सोनू सूद को Forbes ने किया सम्मानित, बताया कोविड-19 का हीरो

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद पिछले साल लॉकडाउन के बाद से जरूरतमंदो की लगातार मदद करते आ रहे हैं। जिसे लेकर उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। एक बार उन्हें बड़े अंतराष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Neha Gupta

•

Updated: 26 Mar 2021, 9:51 PM IST

Sonu Sood

Sonu Sood

नई दिल्ली | कोरोनावायरस की दूसरी लहर एक बार फिर देश में देखने को मिल रही है। पिछले साल मार्च महीने से लगे लॉकडाउन के बाद जरूरतमंदों और प्रवासी मजदरों के लिए बेहद मुश्किल का वक्त रहा था। आर्थिक तंगी के चलते उन्हें अपने शहरों की तरफ जाने को मजबूर होना पड़ा था। कई मजदूर ऐसे में सड़क के रास्ते पैदल सफर तय करते दिखाई पड़ें थे। इस मुश्किल घड़ी में इन गरीबों के लिए मसीहा बनकर सामने आए थे बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद। उन्होंने कई प्रवासी मजदूरों से लेकर बाहर रह रहे बच्चों को उनके शहर पहुंचाने का काम किया। साथ ही कई लोगों तक उनकी जरूरत की चीजें भी पहुंचाई, उन्हें रोजगार दिया और इस नेक काम को सोनू ने लगातार जारी रखा है। अब सोनू को उनके इस योगदान के लिए फोर्ब्स की तरफ से लीडरशिप अवार्ड 2021 दिया गया है।

अंतराष्ट्रीय स्तर पर सोनू सूद को मिला सम्मान

सोनू सूद को पहले भी कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। अब उनके नेक काम के लिए उन्हें एक और अवॉर्ड से नवाजा गया है। सोनू ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर इसकी जानकारी फैंस के साथ साझा की है। सोनू को फोर्ब्स ने लीडरशिप अवॉर्ड 2021 से सम्मानित किया है। फोर्ब्स ने उन्हें ‘कोविड-19 हीरो’ बताया है। सोनू ने अवॉर्ड की फोटो पोस्ट करते हुए धन्यवाद किया है। उन्होंने इस सम्मान के लिए हाथ जोड़कर आभार जताया है।

ये भी पढ़े- प्रियंका चोपड़ा की इन बोल्ड तस्वीरों पर नहीं गई होगी आपकी नजर, देखें इन 32 फोटोज में हॉट अंदाज

सोनू सूद ने रोजगार का किया वादा

सोनू सूद को पुरस्कार मिलने पर फैंस उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं सोनू के हर पोस्ट पर फैंस उनसे मदद मांगना शुरू कर देते हैं। हर कोई इस बात की उम्मीद रखता है कि अगर सोनू से मदद की गुहार लगाई है तो वो हेल्प जरूर करेंगे। सोशल मीडिया के जरिए भी सोनू ना जाने कितने लोगों की मदद कर चुके हैं। इसके अलावा सोनू फैंस के सवालों के मजेदार जवाब भी देते हैं। सोनू न हाल ही में 1 लाख लोगों को रोजगार देने का भी ऐलान किया था। उन्होंने बताया था कि अगले 5 साल के अंदर 10 करोड़ लोगों को रोजगार देने का प्लान कर रहे हैं। सोनू पिछले एक साल से पर्सनल लेवल पर लोगों की मदद कर रहे हैं। सोनू को लगातार लोगों की मदद करने पर एयरलाइंस स्पाइसजेट की तरफ से भी स्पेशल थैंक्स कहा गया था। कंपनी ने स्पाइस जेट बोइंग 737 पर सोनू की बड़ी सी तस्वीर लगाई थी। जिसमें लिखा गया था- ‘ए सैल्यूट टू द सेविअर सोनू सूद’।

ये भी पढ़े- Sonu Sood ने खोला ढाबा, तंदूरी रोटी बनाते हुए बोले- ‘सबसे बेस्ट बनाता हूं जल्दी आओ’