
Sonu Sood का हरियाणवी गाना
कोरोना काल में लोगों के मसिहा बने बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री में अपने दमदार अभिनय से अपनी पहचान बनाने वाले एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) जल्द ही हरियाणवी इंडस्ट्री में भी नाम बनाने के लिए तैयार हैं। जी हां, एक्टर जल्द ही एक हरियाणवी गाने में नजर आने वाले हैं, जिसको लेकर उनके फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। इस बात की जानकारी हरियाणवी संगीत निर्माता राव इंद्रजीत सिंह (Rao Inderjeet Singh) द्वारा दी गई है। बताया जा रहा है कि हरियाणा के इन्हीं फेमस सिंगर के गाने में सानू सूद हरियाणा इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने जा रहे हैं।
हाल में इस बारे में बात करते हुए हरियाणवी संगीत निर्माता राव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि 'अब हमारे पास कई जगहों की भाषाओं में गीतों के बड़े-बड़े कलेक्शन हैं और संगीत लेबल अब लाखों संगीत प्रेमियों के लिए वन स्टॉप डेस्टिनेशन है'। उन्होंने बता करते हुए आगे बताया कि 'जल्द ही हम बॉलीवुड और टॉलीवुड गानों का निर्माण और अधिकार भी हासिल करेंगे'।
राव इंद्रजीत सिंह ने आगे बताया कि 'बॉलीवुड और टॉलीवुड गानों का सबसे बड़ा प्रशंसक आधार है और इसलिए हम जल्द ही इन संगीत बाजारों में भी प्रवेश करने की योजना बना रहे हैं'। उनकी इस बात को सुनने के बाद एक्टर के सभी फैंस अब उनके गाने के जल्द से जल्द रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल, सोनू सूद इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी चल रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Raju Srivastava के लिए Amitabh Bachchan ने भेजा था ये वॉइस नोट
बता दें कि साल 2020 में लॉन्च के बाद से ‘जेम ट्यून्स’ ने केवल दो सालों में संगीत प्रेमियों के दिलों पर कब्जा कर लिया है। अब इसके पास 10 क्षेत्रीय भाषाओं में 20,000 से ज्यादा गानों का कलेक्शन हैं। वहीं अगर सोनू सूद के बारे में बात करें, तो वो आए दिन किसी न किसी की मदद करके सुर्खियों में बने रहते हैं। साथ ही वो ट्विटर के जरिए अपने फैंस के ट्वीट्स का बेहद की कॉमेडी भरे अंदाज में जवाब भी देते रहते हैं।
हाल में एक्टर बिहार पहुंचे जहां उनका बेहद ही भव स्वागत हुआ। उनके फैंस एक्टर के लिए लिट्टी-चोखा (Litti Chokha) लेकर पहुंचे थे। इतना ही नहीं सोनू सूद बिहार में अपने स्वागत को लेकर खासे खुश नजर आए, जिसके बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें वो सभी का धन्यवाद करते नजर आ रहे हैं। साथ ही सोनू ने वीडियो के साथ लिखा ‘बिहार ने स्वागत लिट्टी चोखा से किया। आभार’।
यह भी पढ़ें: Mukesh Khanna के 'शक्तिमान' में Raju Srivastava ने निभाया था ये अहम किरादर!
Published on:
23 Sep 2022, 2:10 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.