17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बॉलीवुड की चार बड़ी खबरें, जिन पर रही सबकी नजरें, देखें वीडियो

बॉलीवुड की ताजातरीन खबरों के लिए पेश है स्पीडअप, देखें वीडियो...
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dilip Chaturvedi

•

Updated: 18 Sep 2017, 6:30 PM IST

speed up

speed up

तारक मेहता... को बैन करने की उठी मांग

भारत में सबसे ज्यादा टीआरपी लाने वाला कॅामेडी शो च्तारक मेहता का उल्टा चश्मा पर अब खतरे की घंटी लटकती नजर आ रही है। खबर है कि ये सीरियल अपने एक एपिसोड में एक सीन की वजह से विवादों में फंस गया है। खबरों की मानें तो इस सीन की वजह से लोग शो को बैन कराने की मांग कर रहे हैं। दरअसल, शो के एक एपिसोड में गणपति पूजा हुई थी, जिसमें एक एक्टर सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह के रूप में नजर आए। इसे देखकर सिख समुदाय में गुस्से की लहर दौड़ गई, क्योंकि सिखों की ये मान्यता है कि कोई भी इंसान गुरु के जीवित स्वरूप को धारण नहीं कर सकता। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का कहना है कि यह बड़ी गलती है, इसे माफ नहीं किया जा सकता है। अब देखना है कि शो के आयोजक कैसे उन्हें मनाते हैं।

कंगना के हक में विवेक
अभिनेता विवेक ओबेरॉय इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा सोशल कॉज को लेकर ज्यादा चर्चित रहते हैं। उन्होंने अपने सोशल वर्क और कंगना रनौत की परिस्थिति को आपस में जोड़ते हुए कहा, च्मैं ऐसे बच्चों के लिए काम करता हूं, जो कई तरह की परिस्थितियों से गुजरे होते हैं। हमें इस बात का ध्यान रखने की बेहद जरूरत है कि वे उन्हें किसी बात के लिए शर्मिंदा ना किया जाए। अभिनेता कहते हैं कि जो किसी बुरे हादसे को झेल चुके होते हैं, उन्हें पीडि़त महसूस नहीं कराना चाहिए। विवेक ने कहा, च्जब एक स्टार अपने किसी मसले को समाज के सामने रखता है, तो उसे चर्चा के लिए खुला होना चाहिए। जब यह होगा, तभी बदलाव आएगा।ज् गौरतलब है कि विवेक ओबेरॉय की दोस्ती ऋतिक रोशन से भी है, लेकिन वे इस मसले में कंगना के पक्ष में खड़े नजर आए। तीनों कलाकार फिल्म च्कृशज् में साथ नजर आ चुके हैं। बता दें कि इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान कंगना और ऋतिक करीब आए थे। इन दोनों के संबंध से विवेक अच्छी तरह वाकिफ हैं।

ऐश्वर्या-राजकुमार की जोड़ी बनना इत्तेफाक नहीं...

इसमें कोई दोराय नहीं कि अभिनेता राजकुमार राव के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। फिल्म च्बरेली की बर्फीज् के लिए जहां उन्हें अमिताभ बच्चन से तारीफें मिलीं, वहीं अपनी अपकमिंग फिल्म च्फन्ने खानज् में वे बच्चन बहू यानी ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ नजर आएंगे। इस मूवी में अनिल कपूर भी हैं। ऐसे में सवाल यह उठाया जा रहा है कि पर्दे पर ऐश और राव की जोड़ी कैसी लगेगी? आपको जानकर हैरानी होगी कि फनने खान में राव और ऐश की जोड़ी बनना कोई इत्तेफाक नहीं, बल्कि दोनों एक्टर एक साथ काम करना चाहते थे। जी हां, राजकुमार राव कहते हैं कि वे ऐश्वर्या से एक फिल्म फेस्टिवल के दौरान मिले थे और दोनों ने एक-दूसरे के साथ काम करने की इच्छा भी जताई थी और इतनी जल्दी उनकी यह इच्छा पूरी हो रही है। वे बताते हैं, च्मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल हम मिले थे। वे बहुत ही गॉर्जियस लग रही थीं। उनके साथ उनकी प्यारी बेटी आराध्या भी थी। हमने एक-दूसरे के साथ काम करने की इच्छा जताई। मैं उनके साथ काम करना चाहता था। उन्होंने भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि कभी हमें साथ काम करने का मौका मिलेगा और च्फन्ने खानज् ने वो मौका दे दिया


मोदी ने अनुष्का को स्वच्छता अभियान से जुडऩे का दिया न्योता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभिनेत्री-फिल्म निर्माता अनुष्का शर्मा को सरकार के 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान से जुडऩे का निमंत्रण भेजा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी उपस्थिति अन्य लोगों को भी इस अभियान से जुडऩे के लिए प्रेरित करेगी। अनुष्का 'स्वच्छ भारत अभियान' का भी हिस्सा हैं। उन्होंने मोदी को रविवार को उनके ६७वें जन्मदिन पर बधाई दी और लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो पीएम मोदी जी। 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान से जुडऩे का निमंत्रण देने के लिए धन्यवाद सर।" उन्होंने प्रधानमंत्री से मिले एक पत्र को साझा भी किया, जिसमें लिखा गया है, "आने वाले दिनों में, हम गांधी जयंती मनाएंगे।" अनुष्का ने ट्वीट भी किया, "मैं स्वच्छ भारत अभियान से जुडक़र काफी सम्मानित महसूस कर रही हूं और स्वच्छता ही सेवा अभियान के लिए बेहतरीन काम करना चाहूंगी।" अनुष्का के अलावा मोदी ने स्वच्छता ही सेवा अभियान से जुडऩे के लिए मलयालम फिल्मों के अभिनेता मोहनलाल को भी आमंत्रित किया है।