10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिव्या भारती की मौत के बाद श्रीदेवी के साथ हुए थे अजीब हादसे, जानें क्या था दोनों का कनेक्शन

दिव्या भारती ने जब बॉलिवुड में डेब्यू किया तो हर किसी को उनमें श्रीदेवी की झलक दिखाई दी। लोगों को लगने लगा कि वह जल्द ही श्रीदेवी की जगह ले लेंगी। लेकिन लाडला फिल्म की शूटिंग के दौरान श्रीदेवी के साथ अजीबो गरीब घटना घटित हुई थीं। वो घटना क्या थी आइये जानते हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 13 Jan 2022, 4:12 PM IST

shidevi_.jpg

90 के दशक में शायद ही कोई ऐसा बॉलिवुड फैन हो जो दिव्या भारती का दीवाना न हो। अपनी खूबसूरती और मासूमियत से उन्होंने सबके दिलों में जगह बना ली थी। हॉलिवुड ऐक्ट्रेस मर्लिन मुनरो की तरह उनकी मौत भी कई रहस्य समेटे हुए है। वैसे दिव्या भारती और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी में भी कई समानताएं थीं जो वाकई हैरान करने वाली हैं।बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी ने अपने करियर में 100 से ज्यादा फिल्में की हैं, जिसमें अनगिनत सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। बात जब हिट फिल्मों की आती है।

तो 'लाडला' का जिक्र जरूर किया जाता है। इस फिल्म में श्रीदेवी के साथ रवीना टंडन और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। बहुत कम लोगों को पता होगा कि इस फिल्म के लिए श्रीदेवी की जगह दिवंगत अभिनेत्री दिव्या भारती को कास्ट किया गया था, लेकिन अचानक उनके निधन के बाद फिल्म में उनके रोल के लिए श्रीदेवी को ऑफर दिया गया। ऐसे में आज हम आपको इस फिल्म से जुड़ी एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं जिसके बारें में आपने कभी सुना भी नहीं होगा। दरअसल इस फिल्म की शूटिंग के दौरान श्रीदेवी के साथ अजीबोगरीब घटना घटित हुई थीं। वो घटना क्या थी आइये जानते हैं

1993 अप्रैल 5 की देर रात भारती अपने घर की बालकनी से गिर गई थीं। उस वक्त वह अंधेरी के तुलसी अपार्टमेंट के पांचवे फ्लोर में रहती थीं। दिव्या भारती की मौत पूरी फिल्म इंडस्ट्री के साथ साथ देश भर के लिए एक दुखद घटना थी। हालांकि आज तक दिव्या भर्ती के मौत की कहानी सुलझ नहीं पाई। लाडला के फिल्म में एक ऑफिस सीन होता है जिसमे बार-बार दिव्या भर्ती अटकती थी। उसी के बाद जब श्रीदेवी ने यह सीन किया तो वो भी हुबाहु उसी तरह अटक रहीं थी। उनसे डायलॉग की डिलीवरी नहीं हो रही थी। ठीक वैसे ही वो अटक रही थी जैसे दिव्या भर्ती अटकती थी। सीन के कई रीटेक हुए। ऐसे में सबके पसीने छूटने लगे। सब डर से गए। बताया जाता है कि इसके बाद सेट पर मौजूद पूरी टीम ने गायत्री मंत्र का जाप किया और नारियल फोड़ा उसके बाद जाकर इस फिल्म की शूटिंग शुरू की गई। इसके बाद श्रीदेवी भी इस सीन को पूरा कर पाई थी। बता दें, राज कंवर द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ दिए थे।

इतना ही नहीं बल्कि उस दौर में इस फिल्म ने करीब 12 करोड़ रुपए से भी अधिक की कमाई की थी। फिल्म में श्रीदेवी के अलावा मशहूर अभिनेत्री रवीना टंडन, शक्ति कपूर, अनुपम खेर, फरीदा जलाल जैसे बड़े सितारों ने काम किया था। बता दें, जब दिव्या भारती ने इंडस्ट्री में कदम रखा था तो उन्हें श्रीदेवी की कॉपी ही कहा जाता था। कहा जाता है कि, कम उम्र में ही दिव्या की शादी से उनके पिता नाराज थे और शादी के बाद उन्होंने कई दिनों तक दिव्या से बात भी नहीं की थी।

यह भी पढ़ें-शाहरुख खान को इस एक्टर ने दिया सलाह, कहा चाहे गलती हो या न हो माफी मांग लेनी चाहिए

खूबसूरती और खिलखिलते चेहरे से महज तीन साल के करियर में दिवंगत अभिनेत्री दिव्या भारती ने सिनेमा में अमिट छाप छोड़ दी है। दिव्या का निधन हुआ उस वक्त ये हीरोइन मजह 19 साल की थी । युवाओं की दिल की धड़कन बन चुकी श्री देवी की मौत भी कुछ ऐसे ही हुई श्रीदेवी की मौत एक हादसा बताई जाती है। दुबई पुलिस इस केस को बंद भी कर चुकी है। लेकिन सवाल खड़े करने वालों ने तमाम तरह की दलील दी। कुछ लोगों का कहना था कि जब श्रीदेवी शराब पीती ही नहीं थी, तो उनके शरीर में अल्कोहल आया कैसे? यहां तक कहा जा रहा था कि श्रीदेवी 48 घंटे तक होटल से बाहर क्यों नहीं निकली थीं?

यह भी पढ़ें- क्या सुष्मिता सेन ने गोद लिया एक और बच्चा ? इस वीडियो को देखने के बाद उठ रहे सवाल