रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के साथ-साथ पैपर मौगजीन के लिए दिए गए अपने बोल्ड और न्यूड फोटोशूट को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं. साथ ही ट्रोल भी हो रहे हैं. इतना ही नहीं एक्टर के खिलाफ मुंबई में एक NGO और शख्स ने 'अश्लीलता कानून' 67(A) के तहत केस दर्ज करवाया है. एक्टर के खिलाफ कई धाराओं में FIR दर्ज हुई है. इन धाराओं के तहत अगर रणवीर को सजा होती है कि वो 7 साल के लिए जेल भी जा सकते हैं. इसके अलावा उनके खिलाफ देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन भी हो रहे हैं.